भारत वर्सेज वेस्टइंडीज टीम समीक्षा:
भारत वर्सेज वेस्टइंडीज टीम समीक्षा: भारतीय दौरे पर आई कैरेबियन टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। टेस्ट मैचों में बुरी तरह हारने के बाद उनका मनोबल जरूर टूटा होगा। पर सीमित ओवरों में परिस्थितियां अलग होंगी। दर्शकों को भी रोमांचक मुकाबले की उम्मीदें होगी। भारतीय टीम वनडे रैंकिंग में 122 अंकों के साथ दुसरे स्थान पर है वहीं वेस्टइंडीज की टीम 9वें नंबर पर है वह अफगानिस्तान से दो स्थान उपर है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच आखिरी वनडे पिछले साल जुलाई में खेला गया था। कोहली की अगुवाई वाली टीम ने वह श्रंखला 3-1 से जीती थी। वहीं वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ अपना आखिरी सिरीज 2001 में जीती थी भारत और वेस्टइंडीज ने अबतक कुल 121 मैच खेले हैं जिसमें भारत ने 56 और वेस्टइंडीज ने 61 मैचों में जीत दर्ज की है एक मैच टाई रहा है और तीन मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला। वेस्टइंडीज टीम की बात करें तो टीम में कई नई चेहरे शामिल हैं जिनके लिए यह दौरा मुश्किल हो सकता है। चोट के कारण ईविन लुईस के टीम से बाहर होने से उनकी मुश्किलें और बढ़ गई है। वही भारतीय टीम काफी संतुलित लग रही है। रिषभ पंत को टीम में जगह मिली है बा...